चेहरे पर से अनचाहे बाल हटाने के घरेलू उपाय

चेहरे पर से अनचाहे बाल हटाने के घरेलू उपाय

सेहतराग टीम

आज के समय में सभी लोग खूबसूरत दिखना चाहते हैं। इसके लिए कई तरह की दवाईयां खाते हैं और ट्रीटमेंट करते है। उसके बावजूद भी अक्सर चेहरे पर अनचाहे बाल आ जाते हैं। ऐसी स्थिति में लोग क्या करें ये उनको सोचने पर मजबूर कर देता है। वहीं इनसे छुटकारा पाने के लिए आप ब्लीच या फिर वैक्सिंग का सहारा लेते हैं। इसमें न सिर्फ काफी दर्द से गुज़रना पड़ता है, बल्कि हर महीने पार्लर में काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। 

पढ़ें- शरीर में एंटीबॉडीज बन गई हैं तो जरूरी नहीं कि आप कोरोना को मात दे देंगे

इसलिए आज हम आपको ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना पार्लर जाए अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। ये उपाय न सिर्फ पेनलेस हैं, बल्कि महंगे भी नहीं हैं।

चेहरे पर अनचाहे बाल हटाने के घरेलू उपाय (Best Home Remedies to Remove Unwanted Hair on Face in Hindi):

1- अंडे का सफेद हिस्सा लें। इसमें आप बेसन या मक्के का आटा मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसे अपने पूरे चेहरे, खासकर अनचाहे बालों वाले हिस्से पर लगाएं। सूखने पर इसे धीरे-धीरे खींचते हुए हटाएं और फिर चेहरा धो लें।

2- बेसन और दूध से बना पैक सदियों से अनचाहे बालों का हटाने में मदद कर रहा है। इसके लिए दो बड़े चम्मच बेसन में थोड़ा दूध और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे बालों की ग्रोथ के डायरेक्शन में रगड़ते हुए छुड़ाएं।

3- नींबू और शहद या चीनी को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे अच्छी तरह मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड न सिर्फ आपको अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाएगा, बल्कि चेहरे पर निखार भी आएगा। वहीं, शहद इसे कोमल बनाएगा। सूखने पर इसे गीले कपड़े से रगड़ते हुए छुड़ा लें।

4- आलू और मूंगदाल का पैक लगाने से भी अनचाहे बाल दूर होते हैं। इसके लिए आप एक चौथाई कटोरी मूंगदाल रातभर भिगो दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें आलू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे रगड़ते हुए छुड़ाएं।

5- पपीता में मौजूद पैपेन एंज़ाइम निखरी रंगत के साथ अनचाहे बालों की परेशानी से भी राहत दिलाता है। इसके लिए आपको कच्चे पपीते की ज़रूरत होगी। आधा कच्चा पपीते लें और इसमे दूध मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद रगड़ते हुए इसे छुड़ाएं और चेहरा धो लें।

 

इसे भी पढ़ें-

चेहरे पर चमक लाने के 4 नैचुरल तरीके

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।